इंटरनेट पर बिक रहे हैं दो भूत, खरीदोगे!


मेलबर्न।। सुनने में यह भले ही अजीब लगे, पर यह सच है। न्यू जीलैंड का एक व्यक्ति एक नीलामी वेबसाइट पर दो भूत बेच रहा है। trademe.co.nz पर दिए ऐड में मेल्विन एस. नामक व्यक्ति ने दावा किया कि दोनों भूतों को एक ओझा ने मेरे घर से पकड़कर एक बोतल में बंद कर दिया है।
इन भूतों ने घर में मेरा जीना मुहाल कर दिया था। ये भूत न सिर्फ लाइट ऑन-ऑफ करते थे, बल्कि हमारे कुत्तों को डराते थे। इन भूतों में एक बुजुर्ग आदमी है और दूसरी युवा लड़की। बुजुर्ग भूत का नाम लेस ग्राहम बताया जाता है। उसकी मौत उसी घर में 1920 के दशक में हुई थी।
इन दोनों को 15 जुलाई 2009 को मेरे घर से पकड़कर बोतल में बंद किया गया। हालांकि इसके लिए नीलामी 1500 मार्क को क्रॉस कर गई है। इन्हें खरीदने के लिए वेबसाइट पर 70 हजार से ज्यादा हिट हो चुके हैं।

5 Mar 2010, 1800 hrs IST,पीटीआई

Comments

Popular posts from this blog

Help for cancer treatment from Indian Government

Kangna: Unlucky in love