कहाँ मिलता है गुलाल?
Holi : मध्य प्रदेश में मौजूद है गुलाल का पहाड़, यहां के रंगों से ही पूरा देश खेलता है होली
टीकमगढ़ में मौजूद है गुलाल का पहाड़
पूरी दुनिया जिस गुलाल से होली खेलती है वह पायरो फ्लाइट डायस्पॉर के पहाड़ के पत्थर से बनता है। ये पहाड़ मध्य प्रदेश के बुंदेलखंड अंचल में मौजूद हैं। इन पत्थरों से बनने वाले गुलाल की मांग देश के कई हिस्सों के साथ ही विदेशों में भी है। टीकमगढ़ जिले के कारी नगर परिषद क्षेत्र में पायरो फ्लाइट डायस्पॉर के पहाड़ मौजूद हैं, जो एशिया की नंबर वन पॉयरो फ्लाइट डायस्पॉर खदान मानी जाती है। यहां घने वन भी मौजूद हैं। हालांकि इस पत्थर के पहाड़ टीकमगढ़ के अलावा बुंदेलखंड के छतरपुर, झांसी, महोबा और ललितपुर जिले में भी हैं। लेकिन यदि गुणवत्ता की बात करें तो टीकमगढ़ के पहाड़ों की क्वालिटी सबसे बेहतर है।

Comments