4X400 रिले में भारतीय महिलाओं को गोल्ड

अश्विनी चिदानंदा और मनदीप कौर के आखिरी क्षणों में किए गए बेहतरीन प्रयास से महिलाओं की 4 X 400 मीटर
रिले टीम ने मंगलवार को कृष्णा पूनिया के नक्शेकदम पर चलते हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में सोने का तमगा जीतकर भारतीय ऐथलेटिक्स के इतिहास में नया अध्याय जोड़ दिया।

मनदीप, चिदानंदा, मनदीप कौर और सिनी जोस की भारतीय टीम को शुरू से मेडल का प्रबल दावेदार माना जा रहा था, लेकिन उन्होंने नाइजीरिया और इंग्लैंड की कड़ी चुनौती को ध्वस्त करके 3 मिनट 27.77 सेकंड का समय लेकर ऐथलेटिक्स में भारत को दूसरा गोल्ड मेडल दिलाया। महिलाओं की चक्का फेंक में सोमवार को कृष्णा पूनिया ने गोल्ड जीता था, जो ऐथलेटिक्स में पिछले 52 साल में भारत का पहला गोल्ड मेडल था।

भारत ने इसके अलावा 4 ब्रॉन्ज मेडल भी जीते। पुरुष और महिला वर्ग की 4 X 100 मीटर रिले टीम के अलावा रंजीत माहेश्वरी ने पुरुषों की त्रिकूद में नए नैशनल रेकॉर्ड के साथ और काशीनाथ नाइक ने भालाफेंक में कांसे के तमगे हासिल किए। भारत ने इस तरह से ऐथलेक्टिस में अब तक 2 गोल्ड, 3 सिल्वर और 7 ब्रॉन्ज मेडल हासिल कर लिए हैं।



12 Oct 2010, 2019 hrs IST,एजेंसियां

Comments

Popular posts from this blog

Help for cancer treatment from Indian Government

Kangna: Unlucky in love